फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत पर अस्पताल में बवाल

Wed, 16 Sep 2015 10:51 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान थाना बरखेड़ा के गांव पैनिया रामकिशन निवासी टीकाराम के 11 वर्षीय पुत्र अर्जुन की मौत हो गई। परिवारीजनों के लापरवाही का आरोप लगाने पर अस्पताल वाले भिड़ गए। इसके बाद अस्पताल में जमकर बवाल हुआ। टीकाराम ने एक डॉक्टर, कंपाउंडर और अस्पताल के कुछ कर्मचारियों पर मारपीट, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर सुनगढ़ी थाना प्रभारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मगर देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश जारी है।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा के गांव पैनिया रामकिशन निवासी टीकाराम ने बताया कि उनका पुत्र 11 वर्षीय अर्जुन को बुखार आया था। पिछले 13 दिन से वह गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती था। बुधवार की सुबह अर्जुन की हालत काफी ठीक थी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे कंपाउंडर ने अर्जुन को पांच मिनट में दो इंजेक्शन लगा दिए। इंजेक्शन लगते ही अर्जुन की हालत बिगड़ गई और उसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। टीकाराम का आरोप है कि जब वह शिकायत करने गए तो डॉक्टर भड़क उठे और उनके साथ अभद्रता की। इसका विरोध करने पर टीकाराम और उनके दूसरे बेटे मंजीत की पिटाई कर दी। इधर, अस्पताल में हंगामा होने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाकर शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि दोनों पक्ष आपस में समझौते का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें