फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने लदी ट्रैक्टर ट्रालियों के जाम के झाम में फंसते रहे राहगीर

विज्ञापन
जाम को खुलवाते ट्रैफिक पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना लदी ट्रैक्टर- ट्रॉलियों ने सोमवार को शहर के कई रूटों पर जाम की स्थिति पैदा कर दी। बेतरतीब ढंग से मार्गों पर वाहनों को लगाने से राहगीर परेशान दिखे। गौहनिया चौहारे से माधोटांडा मार्ग पर तीन किमी में जाम की स्थिति बनी रही। जानकारी होने पर ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

गन्ना तौल का सीजन शुरू होते ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए फैक्टरी प्रबंधन, परिवहन और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग रहता है। जाम से निजात के साथ तौल करने के लिए नियमित रूप से किसानों को पर्ची जारी की जाती है। पूर्व में फैक्ट्री की ओर से शेष बचे किसानों को पर्ची जारी कर दी। तिथि के मुताबिक किसान ट्रैक्टर- ट्रॉली से फसल लेकर फैक्टरी के लिए निकल पड़े। वाहनों की अधिक संख्या होने के चलते शहर में घुसते ही जाम की स्थिति बनने लगे। टनकपुर हाईवे के अलावा माधोटांडा रोड पर अधिक समस्या रही। दूर दूर तक वाहनों की कतार लग गई। राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। चार पहिया वाहनों को जाम में फंसने से अधिक परेशानी हुई।
सोमवार को अचानक गन्ने लदे वाहनों का शहर में प्रवेश हुआ। जानकारी पर पता लगा कि मिल की ओर से किसानों को पर्ची जारी की गई। ट्रैफिक विभाग को इसकी कोई सूचना न मिलने से जाम की स्थिति पैदा हुई। - अख्तर अली, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें