फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिल्ली मार्ग के यात्रियों को देना होगा 31 रुपये अतिरिक्त किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली मार्ग पर कई शहरों में रूट डायवर्जन रहेगा। दिल्ली मार्ग की बसों को लंबा फेरा लगाना पड़ेगा। इससे इन बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक किराया खर्च करना होगा। एक माह तक इस मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को निर्धारित टिकट से करीब 31 रुपये अधिक देना होगा।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से 117 बसों का संचालन दिल्ली, हरिद्वार, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी आदि शहरों के लिए जाता है। इसमें सबसे अधिक करीब 45 बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर होता है। पीलीभीत से दिल्ली की दूरी करीब 320 किमी है। अब तक 525 रुपये किराया लिया जा रहा था।
नई व्यवस्था में अब दिल्ली जाने की दूरी करीब 370 किमी हो जाएगी। ऐसे में यात्रियों को दिल्ली तक जाने के लिए 556 रुपये अदा करने होंगे।


शहरों के रूट डायवर्जन से होगा टिकटों का निर्धारण
एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ शहरों में शनिवार, रविवार और सोमवार को रूट डायवर्जन रहेगा। वहीं कुछ स्थानों पर पूरे माह रूट डायवर्जन के हिसाब से ही वाहनों को निकाला जाएगा। ऐसे में जिन जगहों पर साप्ताहिक रूट डायवर्जन रहेगा। वहां दूरी कम होने पर किराये में यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें