फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सर्दी में यात्री घटे, चालक-परिचालकों को दिक्कत, डिपो को राजस्व नुकसान

Sat, 17 Jan 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रोडवेज डिपो पर खड़ी बसें। फाइल फोटो। - फोटो : 1
विज्ञापन
पीलीभीत। सर्दी में यात्रियों की संख्या घटने से पीलीभीत डिपो की आय भी प्रभावित हो गई है। डिपो को भी रोजाना करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। रोजाना पांच से छह बसों का संचालन भी रोका जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से 108 बसों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इस वजह से इस मार्ग पर करीब 40 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा लखनऊ, बरेली सहित स्थानीय मार्गों पर भी बसों का संचालन किया जाता है। इससे डिपो को रोजाना करीब 15 से 16 लाख रुपये की आय होती है।
मौजूदा समय में सर्दी के चलते यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। इसका असर डिपो की आय पर पड़ा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस समय सिर्फ 12 से 13 लाख रुपये की आय रोजाना हो पा रही है। डिपो को रोजाना तीन से चार लाख रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं चालक-परिचालकों के किमी व दिनों की संख्या पूरी न होने पर उनका वेतन प्रभावित हो रहा है। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि डिपो को करीब तीन से चार लाख रुपये का रोजाना नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें