फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुबह रही ठिठुरन, दोपहर में धूप खिलने से राहत

Sat, 17 Jan 2026 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
दोपहर बाद धूप ​खिलने पर मिली राहत, सर्दी से बचने को चादर चलेटकर जाती महिलाएं संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में सर्दी का कहर जारी है। शुक्रवार को जिले में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। हालांंकि दोपहर एक बजे कोहरा छंट गया और कई दिन बाद धूप खिली। इससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल गई। शाम को सूरज ढलने के साथ ही कोहरे ने फिर दस्तक दे दी। साथ ही वातावरण में गलन बढ़ने लगी।
विज्ञापन

तराई के इस जिले में पिछले कई दिनों की तरह शुक्रवार की सुबह भी घने कोहरे में लिपटी रही। इस दौरान सड़कों पर दृश्यता काफी कम होने की वजह से चालकों को सुरक्षित ढंग से वाहन चलाने के लिए हेडलाइटें जलानी पड़ीं।
दोपहर में कोहरा छंट जाने के बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया। इससे खुलकर धूप खिली। तमाम लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि शुक्रवार को अच्छी धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 15.4 एवं न्यूनतम 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 3.2 और अधिकतम 13.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें