बैंकर्स समिति की बैठक में डीएम ने लक्ष्य के अनुरूप जिले में शाखाएं न
खुलने पर बैंक अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिले में
प्रस्तावित शाखाएं जल्द खोलकर विकास में भागीदार बनने की अपील की।
करीब
दो वर्ष पूरे राज्य बैंकर्स समिति ने जिले की आबादी के अनुरूप जिले में 32
नई शाखाएं खोलने का प्रस्ताव बनाकर बैंकों को भेजा था लेकिन लक्ष्य के
अनुरूप अभी तक किसी भी बैंक ने शाखाएं नहीं खोली हैं। इसकी समीक्षा के लिए
बुधवार को गांधी सभागार में बैंकर्स समिति की जिला स्तरीय बैठक डीएम ओएन
सिंह अध्यक्षता में हुई।
डीएम ने कहा कि आज हर इंसान को बैंक की जरूरत है
और सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी बैंकों के माध्यम से हो रहा है। इसलिए
प्रस्तावित शाखाएं जल्द खुलनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए सभी बैंक
अधिकारियों ने अपने मुख्यालय से संपर्क कर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
दिए। बैठक में सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीडीएम नाबार्ड एके रावत सहित कई
बैंक अधिकारी मौजूद रहे।