फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली साईं पालकी यात्रा

Wed, 24 Jun 2015 11:25 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
साईंधाम मंदिर के छठे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव मनाया गया। सुबह आरती और हवन के बाद शाम को भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से निकली यात्रा का लोगों ने जगह जगह स्वागत किया। शाम को आरती हुई।
विज्ञापन


नकटदाना चौराहा के निकट स्थित साईंधाम मंदिर की स्थापना दिवस पर सुबह साईं बाबा की आरती के बाद हवन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर बाबा का पूजन किया। दोपहर बाद बाबा की भव्य पालकी सजाई गई और बैंडबाजों के साथ यात्रा निकाली गई। झांकियों के साथ निकाली गई यात्रा नकटदाना चौराहा, आवास विकास, गैस चौराहा होते हुए काला मंदिर पहुंची।

यहां से होली चौराहा, जेपी रोड, मदनलाल की बगिया, राजा साहब के मंदिर, रंगीलाल चौराहा होते हुए वापस मंदिर पहुंची। पालकी यात्रा के साथ श्रद्धालु बैंड की धुन पर बाबा के भजन गाते चल रहे थे। रास्ते में लोगों ने पालकी यात्रा का पुष्प वर्षा का स्वागत किया और यात्रा के साथ चल रहे लोगों को जलपान कराया। मंदिर के मुख्य ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह कठियार ने बताय कि बृहस्पतिवार को सुबह आरती के बाद कलश यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद महाभिषेक और भंडारा होगा। शाम को सात बजे से साईं भजन संध्या होगी। पालकी यात्रा में आनंद सिंह सेंगर, आलोक सेंगर, प्रेमपाल गंगवार, महेंद्र गंगवार, संजीव शुक्ला, अतुल अवस्थी, आलोक सेंगर, नीरज गुप्ता कुलदीप सिंह नेगी, अनूप अग्रवाल, कपिल प्रसाद, अखिलेश सक्सेना, रोहित सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, रितेश अग्रवाल, हर्ष आनंद, कृष्णा सहाय, आकाश श्रीवास्तव, केवल वाधवा, डॉ. पीके वर्मा, ओमप्रकाश लोधी, राजीव कंचन, भारतभूषण, आकाश भारद्वाज सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें