फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क पर पार्किंग, जाम में फंस रहे वाहन

Thu, 02 Jan 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत के स्टेडियम मार्ग पर सड़क किनारे खड़े वाहन।संवाद - फोटो : पुलिस को मिला युवक।
विज्ञापन
पीलीभीत। स्टेडियम रोड के दोनों ओर निजी एंबुलेंस खड़ी होने से यह मार्ग संकरा हो गया है। इस वजह से यहां जाम लगता है। यह स्थिति रोजाना की है। बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन

स्टेडियम मार्ग पर कई निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इन अस्पतालों के बाहर निजी एंंबुलेंस चालकों ने अवैध रूप से पार्किंग बना ली है। एंबुलेंस संचालक सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े करते हैं। ऐसे में अस्पतालाें में कोई मरीज वाहन से आता है, तो वाहन को सड़क पर ही खड़ा करना होता है। सामने से वाहन के आने पर यहां निकलने की भी जगह नहीं बचती।
इस वजह से रोजाना घंटों जाम लग रहा है। दिन में दो से तीन बार यह स्थिति बनती है। कुछ समय पहले लोगों की शिकायत पर यहां ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। अब यहां पुलिसकर्मी भी नजर नहीं आते। मामले में टीएसआई राघवेंद्र सिंह का कहना है कि अवैध रूप से पार्किंग नहीं होने दी जा रही। जो लोग सड़क पर वाहन खड़ा करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्कूल की छुट्टी के समय परेशान होते हैं बच्चे
इस मार्ग से विभिन्न स्कूलों के अलावा सरकारी कार्यालयों के लिए जाने वाले कर्मचारी गुजरते हैं। स्कूल की छुट्टी के समय इस मार्ग पर रोजाना घंटों जाम लगता है। जाम लंबा होने पर गौहनिया चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी इसे आकर खुलवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें