फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर बदली दिखेगी दामोदर पार्क की सूरत

Mon, 19 Jan 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त महीने में अमर उजाला में पीलीभीत में जंग-ए-आजादी श्रंखला में स्वतंत्रता सेनानी दामोदर दास के जुझारू जीवन के साथ-साथ उनके नाम पर बने इस पार्क की दुर्दशा की ओर भी शासन-प्रशासन का ध्यान खींचा था। जिसके बाद पालिका प्रशासन ने इसके जीर्णोद्धार की सुधि ली। 4.93 लाख की लागत से पार्क को सजाने संवारने का काम शुरू हो गया है। 26 जनवरी से पहले कार्य पूरा करा दिया जाएगा। ताकि गणतंत्र दिवस के मौके पर इस पार्क को शहरवासियों को नये रूप में सौपा जा सके।
विज्ञापन


ब्लैक ग्रेनाइट से सुसज्जित होगा शदीद स्तंभ
शहीद पार्क के जीर्णोद्धार के तहत पार्क की फर्श पर पेबर ब्लाक लगाया जा रहा है। इसमें एक फब्बारा और स्टील की बैंचे भी लगाई जा रही हैं। शहीद स्तंभ को भी ब्लैक ग्रेनाइट से सुसज्जित किया जा चुका है।

पार्क में इनवर्टर भी लगेगा
शहर में बिजली सप्लाई गुल पर भी शहीद पार्क रात में रोशनी से जगमग होता रहेगा। पालिका प्रशासन ने पार्क में एक इंवर्टर लगाने का फैसला लिया है। पार्क में पर्याप्त रोशनी के लिए एक फोकस लाइट व छह पोल लाइटें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


शहीद पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य अंतिम चरण में हैं। आकर्षक फव्वारा, स्टील बैंचें आदि लगाई जा रही है। गणतंत्र दिवस से पूर्व ही कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभात जायसवाल, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें