जिलाधिकारी ने बताया कि गन्ने की तौल में घटतौली किए जाने की शिकायतें मिलने पर 15 जनवरी को उन्होंने 44 जिला स्तरीय अधिकारियों से जिले के 144 गन्ना क्रय केंद्रों पर जांच-पड़ताल कराई थी। जांच में सहकारी चीनी मिल बीसलपुर के क्रय केंद्र नगीपुर अखौला-अ पर चार फीसदी, डालमियां चीनी मिल निगोही (शाहजहांपुर) के क्रय केंद्र नगीपुर अखौला-ब पर आठ फीसदी, इसी मिल के रढैता-अ क्रय केंद्र पर दो फीसदी, सहकारी चीनी मिल पूरनपुर के क्रय केंद्र नजीरगंज-अ पर 2.45 फीसदी, एलएच शुगर मिल के क्रय केंद्र चांदडांडी पर 8.29 फीसदी, इसी मिल के चित्तरपुर क्रय केंद्र पर 3.51 फीसदी तथा शाहगढ़-अ पर 5.46 फीसदी और बजाज हिंदुस्तान मकसूदापुर के पसगवां क्रय केंद्र पर 0.02 फीसदी घटतौली पकड़ी गई थी।
डीएम ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर संबंधित मिलों के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं।