फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परेवा क्रिकेट क्लब ने उदयपुर को 25 रन से हराया

विज्ञापन
अमरिया कस्बे में खेले जा क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी संवाद
विज्ञापन
अमरिया। कस्बे में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में सोमवार को परेवा क्रिकेट क्लब और उदयपुर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मैच में परेवा क्रिकेट क्लब की टीम ने उदयपुर को 25 रन से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए परेवा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदयपुर क्रिकेट क्लब की टीम परेवा की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। परेवा क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी रिहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 रन बनाए और एक विकेट भी हासिल किया। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें