फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महोफ जंगल मार्ग पर शावकों संग दिखी बाघिन, वीडियो वायरल

विज्ञापन
महोफ रेंज के जंगल मार्ग पर शावकों के साथ चहलकदमी करती बा​घिन। स्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
कलीनगर। टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या के बीच जंगल क्षेत्र में लगातार हलचल बढ़ रही है। पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर महोफ जंगल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ सड़क किनारे विचरण करती दिखाई दी। बाघिन को देखकर मार्ग से गुजर रहे लोग रुक गए और उन्होंने उसका वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह बाघिन पिछले कई दिनों से अपने शावकों के साथ इलाके में घूमते हुए देखी जा रही है। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग ने मार्ग पर वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर दी है। इसके अलावा तीन टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त और निगरानी कर रही हैं। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि जंगल मार्ग पर टीमों को नियमित निगरानी के लिए लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें