फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परेवा की टीम ने फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
अमरिया कस्बे में खेले जा क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी संवाद
विज्ञापन
अमरिया। कस्बे में चल रहे प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बृहस्पतिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में परेवा क्रिकेट क्लब ने एसीसी क्रिकेट क्लब अमरिया को 10 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए परेवा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 14 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। टीम की ओर से आरिश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीसी क्रिकेट क्लब अमरिया की टीम परेवा के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। निर्धारित 14 ओवर में टीम 143 रन ही बना सकी और मुकाबला 10 रन से हार गई।

परेवा क्रिकेट क्लब की जीत में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले आरिश ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी दो विकेट हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष सिकत्तर सिंह समेत राजेंद्र गुप्ता, विनय कुमार गुप्ता, पिंका सिंह, नसीम मलिक, तारिक, जुल्फिकार, शमीम, मोहसिन, मुन्ना, नसीम, रितिक, राहुल और रियाज खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें