फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ‘सुनहरी शुरुआत बाल वाटिका के साथ’ मुहिम से जुड़ेंगे अभिभावक और बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर वातावरण देने के लिए अब बाल वाटिका अभियान के तहत ‘सुनहरी शुरुआत बाल वाटिका के साथ’ मुहिम शुरू की जा रही है। इसके तहत 16 अप्रैल से आंगनबाड़ी केंद्रों पर रैली, नाटक समेत अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को जागरूक कर जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में बने आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से छह साल के बच्चों का बाल वाटिका के तहत शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। शासन की ओर से बच्चों को बेहतर संसाधन के साथ वातावरण मुहैया करने पर भी जोर दिया जा रहा है। अब बाल्यावस्था में शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ 3-6 साल के बच्चों को बालवाटिका भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने व 5-6 साल के बच्चों को स्कूल की कक्षा एक के लिए तैयार करने के प्रयास तेज किए गए हैं।
इसके तहत अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल वाटिका अभियान के तहत सुनहरी शुरुआत बाल वाटिका के तहत पहल शुरू की जा रही है। इसके लिए महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक की ओर से पत्र जारी किया गया है। इस पहल के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर 16 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच विभिन्न गतिविधियां कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसमें जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में प्रभारी फेरी, विशेष ग्राम सभा, कहानी, नाटक के अलावा अभिभावकों की प्रतियोगिताएं के अलावा अभिभावकों की बैठक भी होंगी। पहल को सफल बनाने के लिए बीएसए के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वय प्रशिक्षण, सुपरवाइजर, प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि आदेश के बाबत सभी को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें