फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती

Tue, 21 Apr 2015 11:51 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में मंगलवार को परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। हवन पूजन के साथ सुंदरकांड पाठ हुआ। कई स्थानों पर गोष्ठियां भी हुईं। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला मोहतशिम स्थित समिति के नवनिर्मित भवन में मंगलवार को पंडित अंशुमान मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन संपन्न कराया। सुंदर कांड पाठ भी हुआ। धार्मिक कार्यक्रम के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें समिति संरक्षक डॉ. महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि परशुराम जयंती प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया पर मनाई जाती है।

इस दिन समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश मिश्रा, संस्थापक रविंद्र चंद्र त्रिवेदी, सूर्यप्रकाश शर्मा, रामसनेही मिश्रा, रमाकांत पांडे, नत्थूलाल मिश्रा, सुनील मिश्रा, अमिताभ त्रिपाठी, अमरीश शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा, केके त्रिपाठी, अमित पाठक, प्रशांत शर्मा, अभय शर्मा, डिंपल शर्मा, उमा मिश्रा, गिरीश मिश्रा, शुभम मिश्रा डॉ. जगदीश प्रसाद वाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीसलपुर। मोहल्ला दुबे स्थित श्री राधेश्याम मेमोरियल विद्यालय में परशुराम जयंती समारोह हुआ। ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में हुए समारोह में नगरपालिका के जेई एसपी तिवारी ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि ब्राह्मण समाज को भगवान परशुराम के बताए रास्तों पर चलना चाहिए।

प्रांतीय उपाध्यक्ष परमेश्वरी दयाल शर्मा ने कहा कि सभी ब्राह्मणों को एकजुट रहने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर रामखिलौना शर्मा, उदय प्रकाश शुक्ला, नगराध्यक्ष प्रेम कुमार दुबे, जेके पाठक, शिवेंद्रनाथ शुक्ला, राजाबाबू शुक्ला, अशोक दीक्षित, राकेश तिवारी, रामदास आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


अध्यक्षता रामखिलौना शर्मा ने व संचालन शिवेंद्र नाथ ने किया। इधर मोहल्ला पटेलनगर में गायत्री परिवार के तत्वावधान मेें अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में तहसील प्रभारी एसपी सिंह, प्रताप सिंह, कौशलकिशोर शर्मा, डॉ. रामपाल गंगवार, जगदीश सिंह, शशि शर्मा, सुनीता देवी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें