फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाशिमपुरा नरसंहार मामले में पीस पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 20 Apr 2015 11:44 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीस पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर हाशिमपुरा नरसंहार मामले की जांच में जांच एजेंसियों द्वारा लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
विज्ञापन


पीस पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. आजममीर खां के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता सोमवार को एडीएम आवास पहुंचे। वहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम आलोक कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि हाशिमपुरा नरसंहार मामले में 21 मार्च को तीस हजारी कोर्ट द्वारा 16 आरोपियों को संदेह का लाभ देकर बरी करना इस तथ्य की ओर इंगित करता है कि जांच एजेंसियों ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के बजाए लीपापोती की है।

राजनेताओं और अधिकारियों ने भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। ज्ञापन में मृतक के परिवार वालों को 50-50 लाख रुपये, घायलों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी, सीबीआई जांच आदि की मांग की गई। ज्ञापन में 30 दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन व चक्काजाम करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, हाफिज शरीफ अंसारी, मुन्ने खां, जाहिद मलिक, वाहिद मलिक, आकिब खान, महताब, नुरुल हसन, इमरान अंसारी, लियाकत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें