फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल की भी होगी पढ़ाई, मिलीं 100 सीटें

Fri, 23 May 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक के साथ अब पैरामेडिकल स्टाफ की भी पढ़ाई होगी। इसके लिए कॉलेज को 100 सीटें मिल गई हैं। शासन से मंजूरी मिलने के बाद वेबसाइट पर आवेदन शुरू करने की तैयारी है। अगस्त से नया सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज, पीलीभीत को चिकित्सा क्षेत्र में पूर्व में 100 एमबीबीएस व 10 डीएनबी सीटों की मान्यता मिल चुकी है। इसके बाद से प्रथम वर्ष की पढ़ाई जारी है। पैरामेडिकल कोर्स की पढ़ाई को लेकर भी प्रयास किए जा रहे थे। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य शिक्षा विभाग की ओर से लैब टेक्नीशियन के 15, एक्सरे टेक्नीशियन 15, ओटी टेक्नीशियन 15, डायलिसिस टेक्नीशियन पांच, एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर टेक्नीशियन 10, इमरजेंसी एंड ट्राॅमा केयर टेक्नीशियन 10, ऑडियोमेट्री टेक्नीशियन पांच, ऑर्थोपेडिक एंड प्लास्टर टेक्नीशियन पांच, सिटी स्कैन टेक्नीशियन पांच, ब्लड ट्रांसफ्यूजन टेक्नीशियन के पांच, फिजियोथेरेपी 10, ऑडियोलॉजी एंड स्पीच थेरेपी टेक्नीशियन के पांच समेत कुल 100 सीटें मिली हैं। इसमें शैक्षिक सत्र 2025-26 के अगस्त में टेक्नीशियनों के पढ़ाई की शुरुआत भी हो जाएगी।
प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र https://www.upsmfac.org पर फॉर्म भर सकेंगे। प्राचार्य डॉक्टर संगीता अनेजा ने बताया कि पैरामेडिकल को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसकी पढ़ाई शुरू होने से जिले के छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। अब छात्र-छात्राओं को पैरामेडिकल पढ़ाई के लिए बरेली या अन्य जनपद नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें