फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक माह बाद भी नहीं हुआ पंचायत सचिवों का निलंबन

Fri, 16 May 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम के आदेश के एक माह बाद भी डीपीआरओ ने बीसलपुर की ग्राम पंचायत खनंका उचसिया और बिलसंडा की विलासपुर के सचिव को अब तक निलंबित नहीं किया है। कार्रवाई सिर्फ एक नोटिस में सिमट कर रह गई है। डीएम ने गो-आश्रय स्थल में मिली खामियों के बाद दोनों पंचायतों के सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार ने 18 अप्रैल को बीसलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव खनंका उचसिया के गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान गोआश्रय स्थल में संरक्षित पशुओं को दिए जाने वाला हरा चारा न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए प्रधान व खंड विकास अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए। इसी दिन डीएम ने बिलसंडा ब्लॉक की विलासपुर ग्राम पंचायत के गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया था।
खामियां मिलने पर यहां के पंचायत सचिव को निलंबित करने को कहा था। डीएम के निर्देशोंं को विभागीय अधिकारियों कोई खास तवज्जो नहीं दी। कार्रवाई के नाम पर कई दिनों बाद सचिव को सिर्फ नोटिस जारी किया गया। डीएम के निरीक्षण को करीब एक माह बीतने को आया है, लेकिन जिम्मेदार अब तक पंचायत सचिवों पर कार्रवाई नहीं कर सके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें