फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मजदूरी के रुपये मांगने पर ग्रामीण को किया लहूलुहान

Fri, 16 May 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। मजदूरी के रुपये मांगने पर आरोपी पक्ष ने ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम नवादा कंजा निवासी कृष्णपाल ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 मई को गांव का ही ओमकार उसे मजदूरी के लिए अपने खेत पर ले गया। शाम को काम खत्म होने के बाद जब उसने मजदूरी के रुपये मांगे तो आरोपी ओमकार ने अपने पुत्र ठाकुर, करन के साथ मिलकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसे सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जानकारी पर उसके तहेरे भाई ने एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया और घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें