पूरनपुर। ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। समस्याओं के समाधान के अलावा गोशालाओं में ड्यूटी से सफाई कर्मचारियों को मुक्त कराने की मांग की गई है।
उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष हरनरायन लाल के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने बृहस्पतिवार को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अजय देवल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि सफाई कर्मचारियों को वर्ष 2009 से सफाई किट नहीं दी गई है। सफाई किट उपलब्ध कराई जाए। गोशालाओं से सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी मुक्त कराया जाए, केयरटेकरों से स्कूलों, पंचायत भवनों, शौचालयों की अन्य जिलों की सफाई कराने का आदेश जारी कराने, सफाई कर्मचारियों को ब्लाक मुख्यालय पर कार्यालय उपलब्ध कराने, विकास खंड में प्रतिदिन, न्याय पंचायत स्तर से सभी कर्मचारियों को सफाई ड्यूटी से मुक्त कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सुखलाल, तौफीक अहमद, रवि कुमार, राजीव कुमार आदि शामिल रहे। संवाद