पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन ने इसकी तैयारियों शुरू कर दी हैं। डीएम ने चुनाव संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।
राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार देरशाम पंचायत उपचुनाव की घोषणा की थी। इस पर बृहस्पतिवार को डीएम ने जिले की अधिसूचना जारी की थी जिसके तहत पिपरिया दुलई में प्रधान पद सहित कुल 121 पदों पर उपचुनाव कराया जाना है। शुक्रवार को डीएम ने उपचुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इसमें बीसलपुर ब्लाक के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी महेश प्रसाद को आरओ और अवर अभियंता गनेश राम को एआरओ बनाया गया है। इसी प्रकार पूरनपुर में क्रमश: जिला अर्थ व संख्या अधिकारी तिलक सिंह व जेई रामसिंह, बिलसंडा में जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा व जेई मुकेश कुमार, मरौरी में सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार व जेई बुद्धसेन, अमरिया में डीपीओ राजकपूर व जेई धर्मपाल, ललौरीखेड़ा में जिला सेवा योजना अधिकारी आरबी चतुर्वेदी व जेई विनीत कुमार व बरखेड़ा ब्लाक में रेशम अधिकारी एके गौतम व जेई पवन कुमार को आरओ व एआरओ नियुक्त किया गया है।
बरखेड़ा में सर्वाधिक 28 सदस्यों
के लिए होगा चुनाव
पंचायत उपचुनाव में प्रधान और एक बीडीसी के अलावा 119 पंचायत सदस्यों पदों के लिए चुनाव होगा। इसमें सर्वाधिक 28 पद बरखेड़ा ब्लाक में हैं।
ब्लाक पदों की संख्या
बीसलपुर 21
पूरनपुर 14
बिलसंडा 16
मरौरी 12
अमरिया 25
ललौरीखेड़ा 03
बरखेड़ा 28
कुल 119