फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना, पांच प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद की पांच ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे प्रधान पद को लेकर चार ब्लॉकों में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना संपन्न हो गई। परिणाम के अनुसार मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कैंच के राजाराम, जैतपुर के भोजराज, ललौरीखेड़ा ब्लॉक के सैजना की रामकली, बिलसंडा के पडऱी मरौरी के शंकरसरन और बीसलपुर के अमृताखास की राजकुमारी के सिर जीत को सेहरा बंधा। निर्वाचित प्रधानों को प्रमाण-पत्र सौंपें गए। समर्थकों ने भी नवनिर्वाचित प्रधानों को जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

मरौरी विकासखंड परिसर में बुधवार सुबह करीब आठ बजे रिटर्निग आफीसर/जिला कृषि अधिकारी डा. विनोद यादव की देखरेख में मतगणना शुरू हुई। दो अलग-अलग टेबलों मतगणना कार्य शुरू किया गया। मात्र तीन घंटे में मतगणना पूरी हो गई। एसडीएम सदर अविनाश चंद्र मौर्या ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर मतगणना का जायजा लिया। आरओ डॉ. विनोद यादव के मुताबिक कैंच गांव में चार प्रत्याशियों में राजाराम ने 352 वोट पाते हुए 14 वोट से जीत हासिल की। उर्मिला देवी को 338, पवन कुमार को 118 और बाबूराम को मात्र 14 वोट ही मिले। इसमें 72 वोट निरस्त पाए गए। ग्राम पंचायत जैतपुर में दो प्रत्याशी आमने सामने थे। यहां 938 मतदाताओं ने मतदान किया था। इसमें भोजराज ने महेश को 193 वोटों से हराकर प्रधानी जीती। भोजराज को 545 वोट और महेश को 252 वोट मिले। 41 वोट निरस्त पाए गए। विकास खंड ललौरीखेड़ा ग्राम पंचायत सैजना से चार प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इसमें रामकली ने 217 वोट पाकर 11 वोट से जीत हासिल की।
बीसलपुर। ब्लॉक परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। ग्रामपंचायत अमृता खास में पूर्व ग्राम प्रधान की पुत्री राजकुमार ने बालकराम से 330 वोटों से पराजित किया। आरओ के मुताबिक कुल पड़े 1331 मतों में से 826 वोट राजकुमारी तथा 496 वोट बालकराम को मिले। राजकुमारी 330 वोटों से विजयी घोषित की गई। नवनिर्वाचित प्रधान को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

बिलसंडा। ग्राम पंचायत पडऱी मरौरी की मतगणना ब्लाक परिसर में संपन्न हुई। आरओ/मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश ने बताया कि कुल 710 वोटों में 41 वोट निरस्त पाए गए। मतगणना में प्रत्याशी शंकर सरन ने 302 वोट हासिल कर 27 वोट से जीत हासिल की। जबकि कृष्णा देवी को 272 और संतोष कुमार को 105 वोट मिले। आरओ डा. ज्ञानप्रकाश सिंह और एसडीएम राजेंद्र सिंह ने शंकर सरन को प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें