पीलीभीत। पंचायतों के परिसीमन
के लिए चल रहे प्रक्रिया में आपत्तियां मांगी गई थीं। इसमें जिले में जिला
पंचायत व क्षेत्र पंचायत की कुल 30 आपत्तियां प्राप्त हुई। जिनकी जांच की
जा रही है।
शासन के निर्देश पर जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायतों का
पुननिर्धारण कर परिसीमन किया जा रहा है। इसके लिए 18 अप्रैल तक आपत्तियां
मांगी गई थीं। ब्लाक स्तर पर प्राप्त हुई यह आपत्तियां जिला मुख्यालय
पहुंचीं जहां प्रस्ताव पंचायतों के नक्शे पर अंकन के बाद उनका निस्तारण
किया जा रहा है।
डीपीआरओ ने प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद साक्ष्यों के
सहित फाइल तैयार की है जिसकी डीएम की अध्यक्षता में सुनवाई होगी। डीपीआरओ
बीपी सक्सेना ने बताया कि जिला पंचायत की 25 और क्षेत्र पंचायत की चार
शिकायतें मिली हैं। अभी ब्लाकों से कुछ और शिकायतें मिलने की उम्मीद है।
डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी के माध्यम से इनके निस्तारण के बाद
प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।