फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावः अंतिम सूची में बढ़े 692 और कम हुए 180 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया। सूची में कलीनगर तहसील क्षेत्र में 133 और पूरनपुर तहसील क्षेत्र में 459 मतदाता बढ़े हैं जबकि क्रमश: 63 और 117 वोट कम हुए। अब 415386 मतदाता पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पहले 414974 मतदाता थे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर मार्च में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। इसके बाद दावे, आपत्तियां मांगी गई थी। बड़ी संख्या में दावे, आपत्तियां आईं। कुछ स्थानों पर एसडीएम ने स्वयं पहुंचकर जांच की थी। जांच में कई नाबालिगों के वोट बनवाने को प्रार्थना पत्र देना पाया गया था। जांच में गलत ढंग से वोट बनवाने का मामला मिलने पर कई दावों, आपत्तियों को खारिज कर दिया गया। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब ब्लॉक क्षेत्र के कलीनगर तहसील क्षेत्र में 133 और पूरनपुर तहसील क्षेत्र में 459 मतदाता और बढ़ गए। जबकि कलीनगर क्षेत्र में 63 और पूरनपुर क्षेत्र में 117 मतदाता कम हुए हैं। पहले 414974 मतदाता ब्लॉक क्षेत्र में थे। अब 415386 मतदाता पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगे। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मतदाता सूची फाइनल की जा चुकी है। चुनाव संबंधी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें