फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद करने वालों को किया जाए मुचलका पाबंद, सख्ती कायम रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पंचायत चुनावों को लेकर शनिवार को एसपी किरीट कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में अपने मातहतों के साथ बैठक की। पंचायत चुनावों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झगड़ा करने वाले लोगों को अधिक से अधिक मुचलका पाबंद किया जाए।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में एसपी किरीट कुमार ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर सभी सर्किल सीओ और थाना प्रभारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में 12800 शस्त्र लाइसेंस धारक हैं। अभी तक 8255 असलहा जमा कराए गए हैं। चुनाव के दौरान पंजीकृत अभियोग आदि में मुचलका पाबंद कार्रवाई अधिक से अधिक की जाए। पिछले चुनावों में बूथ कैप्चरिंग, सांप्रदायिक तनाव व विवादों की जानकारी कर संबंधितों पर निरोधात्मक कार्रवाई कर मुचलकों पर पाबंद किया किया जाएगा। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की नियमित रूप से चेकिंग करने, एनबीडब्ल्यू, वारंटों को समय से तामील कराने, मतदान केंद्र का नियमित रूप से भ्रमण कर संवेदनशीलता की जानकारी लेने के निर्देश दिए। कहा कि गांव में प्रधानी के चुनावों के लेकर गुटबाजी, रंजिश, तनाव रहता है। ऐसे स्थानों को चिह्नित कर लें। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करें। हर छोटी- बड़ी सूचना को तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक में सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम, पूरनपुर सीओ लल्लन सिंह, बीसलपुर सीओ प्रशांत सिंह और सीओ सदर उत्तम सिंह के साथ समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें