फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण के चुनाव के लिए 581 होमगार्ड हरदोई रवाना

विज्ञापन
पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए रोडवेज बसों से हरदोई के लिए रवाना होते होमगार्ड जवान। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल को होगा। इसमें हरदोई और बरेली जनपद शामिल है। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद से 581 होमगार्ड जवानों की हरदोई और 1015 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बरेली जनपद में लगाई गई है। हरदोई के लिए रविवार को होमगार्ड जवानों को भेज दिया गया है। जबकि बरेली के लिए पुलिस कर्मी 13 अप्रैल को भेजे जाएंगे। हरदोई को होमगार्ड जवान भेजने के लिए जिला कमांडेंट ने परिवहन निगम से 13 रोडवेज बसों को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन

यूपी में पंचायत चुनाव चार चरणों में कराया जाएगा। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए फोर्स की तैनाती प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरदोई में होने वाले वाले चरण के चुनाव को लेकर जिले से होमगार्ड रविवार शाम भेजे गए हैं। परिवहन निगम ने जिला होमगार्ड कार्यालय से मिले पत्र के अनुसार 13 रोडवेज बसों को भेजा है। इन बसों से 581 जवानों को हरदोई भेजा जाएगा।
जिला कमांडेंट अंकिता श्रीवास्तव ने बताया कि होमगार्ड जवानों को हरदोई के लिए रवाना किया जा रहा है। 581 होमगार्ड जवानों को भेजने का लक्ष्य है। इसके अलावा पहले चरण में होने वाले बरेली में चुनाव को संपन्न कराने के लिए 13 अप्रैल को आठ इंस्पेक्टर, 80 एसआई, 227 हेड कांस्टेबल, 700 सिपाही भेजे जाएंगे। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि बरेली में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 13 अप्रैल को पुलिस कर्मी भेज जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें