फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मनेरगा का काम कराने गए पंचायत सहायक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। मनरेगा के तहत काम कराने के लिए मजदूरों को लेकर गए पंचायत सहायक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। धारदार हथियार से प्रहार करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव लुकटिहाई निवासी आशीष मौर्य ने बताया कि वह ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर तैनात है। शुक्रवार को वह ग्राम पंचायत के मौजा बढेपुरा ताल्लुके घुंघचाई में मनरेगा कार्य करने के लिए मजदूरों को लेकर गया। वहां पर गांव के ही कुछ लोग खेत में पुरानी रंजिश के चलते जबरन कब्जा करने के इरादे से पहुंच गए और काम का विरोध करने लगे।
उसका कहना है कि उक्त लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दी। इसके बाद भाला चला दिया। जो उसके हाथ में लगा। आरोप है कि उसके दो नाबालिग भाइयों पर भी फावड़े से हमला किया गया। शोर-शराबा करने पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपने भाइयों को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार व पुत्तूलाल को हिरासत में लेकर उनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें