फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पंचायत सहायक का नियम विरुद्ध तरीके से हुआ चयन, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पंचायत सहायक का नियम विरुद्ध तरीके से चयन होने के एक मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से पंचायत सहायक की नियुक्त पर सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन

अमरिया ब्लॉक के गांव बरातबोझ के शिकायतकर्ता ने ऐसा कल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक शिकायती पत्र दिया है। बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक का चयन नियम विरुद्ध तरीके से किया गया है। इस मामले की शिकायत डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस पर ऐसा कल मंच लखनऊ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के फोन पर वार्ता की। वार्ता उनके स्टेनो ने की। इस पर उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए मामले की जांच कराए जाने की बात कही है। फोन पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि पंचायत सहायक की नियुक्ति नियमानुसार की है। इसको डीएम स्तर से मामले की जांच भी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें