फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फॉल्ट होने से 300 उपभोक्ताओं की आपूर्ति हुई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बिजली फॉल्ट और कटौती का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई बिजली कटौती और फॉल्ट से 300 उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी का असर बढ़ते ही शहर में बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला निरंजनकुंज कॉलोनी के पास रखे ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे आंबेडकर नगर, विनायक बिहार, विक्की कॉलोनी और मरौरी ब्लॉक सहित करीब 300 उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम ने भी मौके पर मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे तक यहां की आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर, गोदावरी स्टेट, बल्लभ नगर, राजीव कॉलोनी, तुलाराम, कुंवरगढ़, साहूकारा, अग्रवाल सभा के आस-पास के उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें