फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास नहीं हो सका जलकर का प्रस्ताव

Tue, 31 Mar 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईओ सुरेंद्र कुमार ने जलकर  लगाए जाने का प्रस्ताव रखा। इसका सदस्यों ने विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया।  सदस्य चंद्र्रसेन वर्मा का कहना था कि चतुर्थ श्रेणी की नगर पालिका है। पेयजल सप्लाई मेें गंदा और कीचड़युक्त पानी दिया जा रहा है और जलकर लागू करने की बात की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। सदस्य शैलेंद्र गुप्ता, राना परवीन, नदीम, नादिर रजा बरकाती, आदित्य मोहन शर्मा, बसंत भारती, रमेश प्रजापति ने समर्थन किया। सदस्य तौफीक अहमद कादरी का कहना था कि खराब पेयजल सप्लाई के चलते लोग लगातार कनेक्शन कटवा रहे हैं। सदस्य इरशाद अहमद ने कई गलियों में पाइप लाइन न होने की बात रखी। ईओ सुरेंद्र  कुमार का कहना था कि पूरनपुर को छोड़कर जिले की अन्य नगर पालिकाओं में जलकर लागू कर दिया गया है। पूरनपुर में जलकर लागू न होने से डीएम ने तीन माह की ग्रांट को रोक दिया था। अगर जलकर लागू होने का प्रस्ताव पास नहीं होता है तब विकास को धन कैसे मिलेगा। इस पर सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। सदस्यों का कहना था कि विकास की धनराशि नहीं रोकी जा सकती, जलकर भी व्यवस्था दुरुस्त न होने तक लागू नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि सदस्य फारुक कुरैशी, विधायक प्रतिनिधि नोमान अली वारसी, रोहित मिश्रा ने जलकर लागू करने के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात की। चेयरमैन ने बोर्ड के निर्णय को अपना निर्णय बताया। बैठक का संचालन लेखाकार अमित मिश्र ने किया।  
विज्ञापन


चुनकर आए होते तब नहीं करते समर्थन
पूरनपुर। बैठक में नामित सदस्य फारुक कुरैशी, विधायक प्रतिनिधि नोमान अली के जलकर लागू करने का तर्क रखने पर सभासद आक्रोशित हो गए। अधिकांश सदस्यों का कहना था कि उन लोगों को तो पब्लिक को जवाब भी देना होगा। अगर जलकर लागू करने का समर्थन करने वाले सदस्य चुनकर आते तब वह समर्थन नहीं करते।  

दो सौ की जगह मिलेंगे एक हजार
पूरनपुर। नगर पालिका की बैठक में भाग लेने वाले सदस्यों को अब एक हजार रुपये दिया जाएगा। लेखाकार अमित मिश्र ने बताया कि अब तक सदस्य को दौ सौ रुपये दिया जाता था। उन्होंने बताया कि एक माह में चाहे बैठक दो बार हो, लेकिन एक हजार रुपये ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें