फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश के अनुरूप वेतन न देने पर हंगामा

Tue, 16 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका सभागार में हुई बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। बैठक में गरीबों को मुफ्त में कंबल बांटने, गरीबों के लिए रैन बसेरा बनवाने, सफाई, पथ प्रकाश, पेयजल व्यवस्था मजबूत कराने, नगर के प्रमुख चौराहों पर सार्वजनिक अलाव लगवाने, विभिन्न इलाकों में आवश्यकता के अनुरूप निर्माण कार्य कराने, नवनिर्मित भवनों पर करारोपण करने, पालिका स्टाफ का वेतन प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में दिए जाने, संविदा सफाई कर्मचारियों को नवीनतम शासनादेश के तहत वेतन दिलाए जाने, स्थायी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने और पालिका की आय बढ़ाने के प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

बैठक में अब तक गरीबों को कंबल न बांटे जाने, सार्वजनिक अलाव न लगवाए जाने और संविदा सफाई कर्मचारियों को नवीनतम शासनादेश के तहत वेतन न दिए जाने आदि मुद्दों को लेकर हंगामा भी हुआ, जिससे बोर्ड की बैठक कुछ देर के लिए ठप भी रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन छेदालाल जायसवाल ने हस्तक्षेप कर हंगामा खत्म किया, तब कहीं जाकर बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ी। बैठक का संचालन ईओ सुरेंद्र प्रताप ने किया। बैठक में अधिकांश पालिका सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें