परिवहन विभाग के स्थानीय डिपो द्वारा पूर्व में अनुबंधित बस सेवा संचालन करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत चार वातानुकूलित बसों का करार किया गया है। शताब्दी बस सेवा के नाम शुरू हुई इन बसों के जरिए दिल्ली करीब सात से आठ घंटों के भीतर पहुंचना आसान होगा। बस सेवा का शुभारंभ16 दिसंबर खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद द्वारा किया जाएगा। पहली बस पूरनपुर से रात नौ बजे दिल्ली के लिए चलेगी। खास बात यह है कि शताब्दी बस सेवा किसी अन्य बस सेवा या ट्रेन सेवा के मुकाबले बेहद सस्ती है। पूरनपुर व पीलीभीत से दिल्ली तक का किराया क्रमश 400 व 450 रुपये है। बस में मुफ्त मिनरल वाटर के साथ एलईडी टीवी का भी आनंद लिया जा सकेगा। सीटों के लिए घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकेगी।