जिले में समाजवादी पेंशन के सभी लाभार्थियों के खातों में अब तक धनराशि नहीं पहुंची है। इस पर प्रमुख सचिव ने डीएम से जिले में समाजवादी पेंशन की स्थिति पर रिपोर्ट तलब की है।
प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई समाजवादी पेंशन योजना के तहत जिले में 47,932 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए जिले में पात्रों के चयन की सूची नेट पर डालकर ऑनलाइन की गई थी, लेकिन अब तक सभी लाभार्थियों को पेंशन नहीं मिली है।
16 मार्च तक लक्ष्य के अनुरूप 26,512 लाभार्थियों को ही लाभ मिला है। इसमें भी लगभग 25 हजार लाभार्थी ही ऐसे हैं, जिन्हें पूरे साल की धनराशि छह हजार रुपये (दोनों किस्तें) मिली है। अभी करीब 1500 लाभार्थी ऐसे भी हैं, जिन्हें पहली ही किस्त प्राप्त हुई है। जिले में अभी लगभग 21 लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिला है। वहीं, प्रमुख सचिव ने डीएम से जिले में समाजवादी पेंशन की रिपोर्ट तलब की है।
पेंशन में गड़बड़ी की शिकायत
समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों की सूची बनने के समय से ही शिकायतें आनी शुरू हो गई थीं। अब गुलड़िया भिंडारा के वार्ड 10 के लोगों ने डीएम से गड़बड़ी की शिकायत की है। नागरिकों का आरोप है कि वार्ड एक से नौ तक के सभी को लाभ मिल रहा है, जबकि फीडिंग न होने के कारण वार्ड 10 के लोग वंचित रह गए।
000
लाभार्थियों के कुछ खातों में गड़बड़ी पाई गई थी, जिन्हें ठीक करा दिया था। पेंशन की धनराशि सीधेलाभार्थियों के खातों में आ रही है।
ओएन सिंह, डीएम