फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती डीसीएम में भरे गत्तों में लगी आग

Wed, 08 Apr 2015 11:35 PM IST
न्यूरिया/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर हाइवे पर गत्तों से भरी डीसीएम में आग लग गई। जिससे हाइवे पर हड़कंप मच गया। मौके पर एकत्र हुए लागों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस हादसे में वाहन में भरे गत्ते जलकर राख हो गए।  
विज्ञापन


कसबा न्यूरिया के मोहल्ला खेड़ा निवासी चालक इशहाक ने बताया कि वह कसबे से गत्ता भर कर डीसीएम लेकर पीलीभीत जा रहा था। डीसीएम में लगा एक कुंडा टूटा था। गत्ता भरने के बाद उसने कसबे में ही एक दुकान पर डीसीएम खड़ी कर कुंडे की वेल्डिंग कराई। उसके बाद वह पीलीभीत की ओर रवाना हो गया।

इसी बीच गत्तों में आग लग गई। आग लगने की जानकारी गांव बिथरा के पास लोगों के शोर शराबा होने पर हुई। जब तक वह हाइवे पर स्थित सर्विस स्टेशन (वाहन धुलने) की दुकान पर वाहन को रोकता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। बमुश्किल पानी का प्रेसर डालकर आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में वाहन में लदे गत्ते जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें