फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसरपुर पहुंचा रीठा साहिब का जत्था

Wed, 08 Apr 2015 11:33 PM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 हजार वोल्ट की लाइन टूटने से गुरुद्वारे में लगी आग की घटना की जानकारी के बाद बुधवार को सुबह दिल्ली के रीठा साहिब गुरुद्वारे से जत्था यहां पहुंचा। आग से क्षतिग्रस्त हुए गुरुग्रंथ साहिब दिल्ली ले जाया गया। इसके साथ ही गुरुद्वारे में अखंडपाठ शुरू किया गया है। इसका शुक्रवार को भोग पड़ेगा।
विज्ञापन


कस्बे के निकट केसरपुर गांव में मंगलवार को दोपहर के समय पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटने से गुरुद्वारे में आग लग गई थी। इस आग से गुरुद्वारे के उपकरण एवं अन्य सामान जलने के साथ ही गुरु महाराज की पालकी और गुरुग्रंथ साहिब को भी क्षति पहुंची थी।

 घटना के बाद गुरुद्वारा कमेटी ने दिल्ली स्थित रीठा साहिब गुरुद्वारे को इसकी सूचना दी, जिस पर बुधवार को सुबह पांच लोगों का जत्था केसरपुर गुरुद्वारा पहुंचा। इसके अलावा आसपास क्षेत्र एवं जिले भर से सिख संगत यहां पहुंच रही हैं। रीठा साहिब से आया जत्था क्षतिग्रस्त गुरुग्रंथ साहिब को अपने साथ ले गया है। इसके साथ ही यहां अखंड पाठ शुरू कराया गया है। शुक्रवार को भोग पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें