फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीएसी के सिपाही ने कमरे में बंद कर महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया दरवाजा, सिपाही को दबोचा
विज्ञापन

- बुलंदशहर में 10वीं बटालियन में तैनात है सिपाही

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र में पीएसी के सिपाही आनंद कुमार ने महिला को कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। काफी शोर मचाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाकर सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
दुष्कर्म का शिकार हुई करीब 42 वर्षीय महिला सुनगढ़ी क्षेत्र में अपके बहन-बहनोई के साथ रहती है, उसकी शादी नहीं हुई है। शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी आनंद कुमार बुलंदशहर में पीएसी की 10वीं बटालियन में सिपाही है। उसका महिला के यहां आना-जाना था।
विज्ञापन

27 नवंबर को महिला व उसकी बहन की लड़की घर में अकेले थे। दोपहर करीब 12 बजे आनंद घर में आया। जब महिला उसे चाय-नाश्ता देने के लिए कमरे में गई, तो सिपाही ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला के शोर मचाने पर घर में मौजूद उसकी बहन की बेटी आई तब भी सिपाही ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। बहन की बेटी ने अपने मां-बाप को फोन किया। महिला के बहन-बहनोई ने आकर डायल-112 को जानकारी दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दरवाजा खुलवाकर सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर पीएसी के सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया है।

-
पीड़िता ने अस्पताल में पहुंचने पर मेडिकल कराने से किया इनकार

महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला भी पुलिस का साथ देती रही। मेडिकल के लिए भी हामी भर दी लेकिन महिला आरक्षी के साथ जब उसे मेडिकल के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा तो उसने वहां पर मेडिकल कराने से इनकार कर दिया और लिखित रूप से भी दे दिया।
-

बहन की लड़की से चल रही थी सिपाही की शादी की बात
पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला है कि महिला की बहन की लड़की से सिपाही का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण उसका लड़की के घर आना-जाना भी था। शादी की बात करने के लिए लड़की ने उसे अपने घर बुलाया था। बताते हैं कि सिपाही छुट्टी लेकर यहां आया था। यहां मौका पाकर उसने यह हरकत कर दी।
विज्ञापन

-
महिला की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीएसी के सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिला ने मेडिकल से इनकार कर दिया। अब उसके अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे।



-अंशु जैन, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें