फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर में आग, सात घंटे गुल रही कई इलाकों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पावर कॉरपोरेशन के गैस चौराहा स्थित सब स्टेशन पर रखे 630 केवीए के ट्रासफॉर्मर में अचानक आग लग गई। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद कई मोहल्लों की बिजली सात घंटे गुल रही। कर्मचारियों ने मरम्मत के बाद सप्लाई शुरू कराई।
विज्ञापन

शहर के गैस चौराहे स्थित विद्युत उपकेेंद्र पर शुक्रवार को दोपहर में विद्युत सप्लाई के दौरान अचानक 630 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। आग की उठती लपटें देख भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने आग बुुझाने का काफी प्रयास किया। बाद में फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मोहल्ला नखासा, एकता नगर, अशोक कॉलोनी, सुनगढ़ी समेत कई मोहल्लों की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। टांसफार्मर से आग बुझने के बाद विद्युत कर्मचारियों ने मरम्मत शुरू की। गर्मी के चलते लोग बिना बिजली परेशान हो गए। शाम सात बजे के बाद मरम्मत के बाद बिजली सप्लाई सुचारु की गई। हालांकि इसके बाद भी बिजली आती-जाती रही। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि दोपहर में तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई थी। आग बुझाने के बाद मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया था। अब सप्लाई सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें