फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति का आनंद उठाकर अभिभूत हुए वृद्धजन

Wed, 15 Nov 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
चूका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वन विभाग ने पहली बार बनाया अतिथि
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के पर्यटक सीजन के शुभारंभ के दिन वृद्धाश्रम के वृद्धों ने प्रकृति का जमकर लुत्फ उठाया। खास मेहमान नवाजी से वृद्धजन काफी खुश नजर आए और इसकी काफी प्रशंसा की। 
तीन साल पूर्व बने टाइगर रिजर्व के पर्यटक सीजन में पहली बार वृद्धजनों को इस तरह अतिथि बनाकर जंगल का भ्रमण कराया गया। वृद्धाश्रम के प्रबंधक अनिल महेंद्रू के साथ 13 वृद्ध चूका भ्रमण को पहुंचे। नेचर गाइड बिलाल ने वृद्धों को विभिन्न जीव जंतुओं एवं प्रमुख स्थानों की जानकारी दी। चूका भ्रमण के बाद सभी को विभाग की ओर से जलपान कराया गया। वृद्धों ने वन विभाग एवं टाइगर रिजर्व को दिल से दुआएं दी। 
विज्ञापन


जंगल को जानने का मिला मौका
वृद्धाश्रम में पिछले कई वर्षों से रह रही हूं। अक्सर समाजसेवी एवं अधिकारी वहां आकर खुशियां बांटते हैं, लेकिन आज टाइगर रिजर्व का अतिथि बनने पर काफी अच्छा लगा। जंगल और इससे जुड़ी चीजों को करीब से जानने का मौका मिला। 
विज्ञापन

- सुशील देवी 

ऐसा प्यार मिलेगा सोचा भी नहीं था
यूं तो वृद्धाश्रम में भी सभी का प्यार और सहयोग मिलता है, लेकिन हम वृद्धों को इस तरह से घूमने फिरने का मौका मुश्किल से मिलता है। सबका प्यार पाकर मन भर आया। 
- मुन्नी रस्तोगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें