फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजाइन तैयार नहीं, कैसे बने रेलवे ओवरब्रिज

Sun, 22 Feb 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नौगवां रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग शहरवासी वर्षों से करते आ रहे हैं, लेकिन इसकी मांग को तवज्जो बीते वर्ष मिली। रेलवे बोर्ड के अफसरों ने नौगवां रेलवे क्रॉसिंग का सर्वे करने के बाद इसके निर्माण की स्वीकृति दे दी। जिसके बाद से केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली धनराशि से इस पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

रंग लाई केंद्रीय मंत्री की पैरवी
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रयास से केंद्र सरकार ने तो 15 करोड़ रुपये कई माह पहले जारी कर दिए, लेकिन इसमें राज्य सरकार से अंश के रूप में मिलने वाला बजट न मिलने के कारण अड़चन आ रही थी। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान ओवरब्रिज का मामला रखा। उनकी पहल पर उपसचिव शासन जय प्रकाश तिवारी ने ओवरब्रिज निर्माण को चालू वित्तीय वर्ष के लिए 5.24 करोड़ रुपये प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को जारी कर दिए। इसका निर्माण सेतु निर्माण निगम बरेली के माध्यम से कराया जाएगा।

अधिक देरी से बढ़ सकती है दिक्कत
केंद्र व राज्य से धनराशि अवमुक्त हो जाने के बाद से कार्यदायी संस्था को ओवरब्रिज का निर्माण शुरू करा देना चाहिए था। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। अधिक समय खिंचा तो लागत बढ़ने पर फिर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

- अश्वनी अग्रवाल, अध्यक्ष, राइस मिल एसोसिएशन

कब होगा निर्माण
जिले के विकास के लगभग सभी बड़े प्रोजेक्ट रुके पड़े हैं। ओवरब्रिज को लेकर धनराशि जारी की जानकारी मिली है, लेकिन इसका निर्माण कब शुरू होगा, कोई जानकारी नहीं।
- प्रदीप तिवारी, समाज सेवी

कार्यदायी संस्था अब तक डिजाइन पूरा न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं करा पा रही है। ओवरब्रिज का निर्माण 31.05 करोड़ की लागत से किया जाना प्रस्तावित है।-
विज्ञापन

सीएम जिंदल, डीआरएम

ओवरब्रिज का डिजाइन अंतिम चरण में है। 10 दिन में डिजाइन मिल जाएगा। अप्रैल से ओवरब्रिज का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
 वीके सेन, प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें