फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरऑल चैंपियनशिप पर सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर का कब्जा

Thu, 05 Nov 2015 10:54 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। ओवरऑल चैंपियनशिप पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर का कब्जा रहा। डीएम ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को क्रास कंट्री रेस, रिले रेस, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं हुईं। दोपहर करीब एक बजे समापन समारोह शुरू हुआ। ज्ञान प्रशांत मेमोरियल स्कूल, इकरा पब्लिक स्कूल, अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिसके बाद परिणामों की घोषणा की गई, जिसमें व्यक्तिगत चैंपियनशिप की श्रृंखला में सीनियर बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर की संजना त्रिवेदी व अंगूरी देवी कॉलेज की छाया, जूनियर बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अमन सिंह तथा सब जूनियर बालिका वर्ग में अंगूरी देवी कॉलेज में पायल वर्मा ने बाजी मारी। वहीं विद्यालय स्तरीय चैंपियनशिप में बालक स्तर पर सीनियर, जूनियर व सब जूनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर व बालिका स्तर पर सीनियर में छात्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज जोगीठेर, जूनियर में अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, सब जूनियर में वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज  विजेता रहे।
ओवरऑल चैंपियनशिप पर लगातार दूसरी बार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर का कब्जा रहा। जबकि बालक वर्ग की चैंपियनशिप पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर व बालिका वर्ग में अंगूरी देवी इंटर कॉलेज का कब्जा रहा। डीएम मासूम अली सरवर ने विजेता टीमों व प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीआईओएस जेके वर्मा, संयोजक श्यामा कुमार, धनपाल शर्मा, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, अखलाक हसन, ब्रहमशंकर गंगवार, सुखविंदर कौर, दुर्वेश मिश्रा, सखावत उल्ला खां, डॉ. रेनू सक्सेना, अनीता जोशी, विजय लक्ष्मी, रमेशचंद्र, संजय पांडे, संजय सरकार, वीरदेव, पवन कुमार, नरेंद्र सिंह, वीपी सिंह, हामिद अली, संजीव वर्मा, राकेश सक्सेना, शिव कुमार शर्मा, शिखा जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें