फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल बार में चुनाव न होने पर सदस्यों में आक्रोश

Tue, 17 Mar 2015 12:34 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन में वार्षिक चुनाव कराने को लेकर सदस्यों ने एल्डर कमेटी को ज्ञापन सौंपा है। चुनाव की अवधि छह माह पहले ही बीत चुकी है। चुनाव न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन


सिविल बार में 79 सदस्य हैं। आठ अगस्त 2013 को सिविल बार का चुनाव हुआ था। उसी साल 31 अगस्त को शपथग्रहण हुआ था। प्रदेश बार काउंसिल के मॉडल बाइलाज के अनुसार चुनाव एक साल के लिए होता है। चुनाव की अवधि बीत चुकी है। मॉडल बाइलाज से पांच वरिष्ठ सदस्यों की एल्डर कमेटी है। 43 सदस्यों ने एल्डर कमेटी को ज्ञापन देकर तत्काल चुनाव कराने की मांग की है।

इस पर हस्ताक्षर करने वालों में स्नेहलता तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अजय सक्सेना अक्कू, देव गुप्ता, सुनील शुक्ला, राजेश बिहारी श्रीवास्तव, अतुल सिंह, मोहन स्वरूप, राकेश मिश्रा, प्रेमप्रकाश गंगवार, आलोक अग्रवाल, योगराज सिंह, आलोक नागाइच, सौरभ रस्तोगी, मिसबाह रसूल, मंजूला भटनागर, वीरेंद्र सक्सेना, रविंद्र अवस्थी, विवेक पांडेय, बीपी सिंह, श्रेय सक्सेना, राजेश शर्मा, अंशुल गौरव, शैलेंद्र कुमार, आरएस रियाड़, गोपाल वाजपेई, शाहिद खान, भगवानदास शर्मा, नरोत्तम सिंह, शरद अग्रवाल शामिल हैं।
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के दो सदस्यों ने अतुल सिंह को चुनाव अधिकारी बनाने की संस्तुति की जबकि दो सदस्यों ने कमेटी के चेयरमैन से एल्डर कमेटी की बैठक बुलाने की बात कही। चेयरमैन ने अभी कोई बैठक नहीं बुलाई है। इसे लेकर सदस्यों में आक्रोश है। अधिकांश सदस्य मौजूदा पदाधिकारियों का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें