बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयं संघ का एकत्रीकरण कार्यक्रम हुआ। इसमें शताब्दी समारोह के लिए रूपरेखा तय की गई।
कार्यक्रम में बताया कि विजयदशमी पर संघ का सौ वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इसके बाद संघ का शताब्दी वर्ष शुरू होगा। इसके तहत विभिन्न रचनात्मक कार्य कराए जाएंगे। सभी पदाधिकारियों को उन कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ प्रचारक चंदन कुमार, जिला प्रचारक अशोक कुमार, प्रवीण गोयल, वीरेंद्र कुमार मिश्र,हरीश शर्मा, सर्वेश कुमार, भद्रपाल गंगवार, सुशील राजवंशी, तिलक राम गंगवार, राजेश गंगवार रहे। संवाद