फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष बच्चे खूबियों के दम पर जीत सकते हैं दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विश्व दिव्यांगजन दिवस पर हुए एकेडमिक स्पोर्ट्स एवं कल्चरल मीट में एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप के विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुई।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार का दिन दिव्यांगजनों के नाम रहा। शहर के बीएसए कार्यालय कैंपस स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोरीलाल भीमसेन में विशेष बच्चों ने नाटक, अभिनय गीत आदि कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोहा। विशेष बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुई। दृष्टि बाधित बालिका की कुर्सी दौड़ में मीनाक्षी, नैना, मीनाक्षी द्वितीय ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। दृष्टि बाधित बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रामदास, विक्की, पवन, श्रवण बाधित बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में यश, दीपक, संजू, 100 मीटर दौड़ में पंकज, कपिल, मुशरिफ, दृष्टि बाधित बालक वर्ग की कुर्सी दौड़ में अमित, अंकुल, शिवम ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। समापन पर बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने कहा कि विशेष बच्चे खुद को कमजोर न समझें, अपनी खूबियों के दम पर दुनिया को जीतने का हौंसला रखें। यहां जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी केपी सिंह, बीईओ जीपी गौतम, अनूप अग्रवाल, परवेज हनीफ, स्वामी प्रवक्तानंद, जिला समन्वयक राकेश पटेल, सुनील त्रिपाठी, रामदास, संजीव मिश्रा, अनुराधा अग्रवाल, मीना गंगवार आदि मौजूद रहे।
ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर विशेष बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और उन्हें उपहार दिए। विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने विशेष बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें