फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ का साइकिल सवार ग्रामीण हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर।(पीलीभीत)। जंगल से बाहर निकल रहे बाघों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को हरीपुर रेंज के रेशम फार्म की सीमा के पास खेत जा रहे साइकिल सवार एक ग्रामीण पर झाड़ियों से निकले बाघ ने हमला कर दिया। हमले से किसान के सिर व हाथ पर गंभीर रूप से जख्म हो गए हैं। सामने से आ रहे अन्य साइकिल सवार ग्रामीणों के शोरशराबा करने पर बाघ खेतों की ओर चला गया। इसके बाद सूचना वन विभाग को दी। विभागीय वाहन से घायल को पूरनपुर सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

हरीपुर रेंज के अंतर्गत ग्राम रूद्रपुर निवासी मनोहर लाल (55) का खेत जंगल सीमा से सटे इलाके में स्थित है। धान की फसल लगी है। जहां बंदर अधिक नुकसान करते हैं। घायल के मुताबिक रविवार दोपहर 12 बजे फसल की देखरेख करने के लिए साइकिल से जा रहा था। जंगल से एक किमी पहले रेशमफार्म के निकट मार्ग के निकट खड़ी झाड़ियों से अचानक निकले बाघ ने ग्रामीण पर हमलाकर दिया। इससे वह गिर गया। पंजा लगने से ग्रामीण के सिर व बांया हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। गनीमत रही कि सामने से अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शोरशराबा करने पर बाघ वहां से खेतों में होता हुआ आगे निकल गया। भाई डालचंद की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए। विभागीय वाहन से घायल को पूरनपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल का उपचार किया।
हरीपुर रेंज के अंतर्गत जंगल सीमा से सटे इलाके में ग्रामीण पर बाघ ने हमला किया है। घायल को विभागीय स्तर से पूरनपुर सीएचसी पहुंचाया गया है। बाघ की निगरानी के लिए टीमें लगा दी गई है। बाघ होने की आशंका पर एक खेत को जाल लगाकर सुरक्षित किया गया है। - नवीन खंडेलवाल, डीएफओ, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन


खेत में मिले बाघ के पगचिह्न, दहशत
गजरौला। माला रेंज के बाहर गजरौला क्षेत्र के अंतर्गत बाघ की चहलकदमी कम नहीं हो सकी है। शनिवार रात क्षेत्र के मूड़ा सेमनगर, सुहास गांव के आसपास बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रविवार सुबह खेत की ओर पहुंचे किसान हरीलाल के खेत के आसपास बाघ के ताजा पगचिह्न मिले। रेंजर बजीर हसन ने बताया कि इस प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है। वनकर्मियों को मौके पर भेजकर जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें