फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद डीएम ने शुरू कराया बंगलादेशी शरणार्थियों का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नागरिकता संशोधन कानून के बाद जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बंगाली बहुल इलाकों में बांग्लादेश से आए शरणार्थियों का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में एसडीएम पूरनपुर और एसडीएम कलीनगर में अपने-अपने क्षेत्रों के बंगाली बहुल इलाकों में सर्वे कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के चार ग्राम पंचायतों में करीब 11 हजार बंगाली परिवार रह रहे हैं। रविवार से शुरू हुए सर्वे में पांच टीमों को लगाया गया है। एसडीएम चंदभानु सिंह टीमों के साथ स्वयं गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया पहुंचे। सर्वे कार्य सोमवार तक पूरा कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी जाएगी। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदिया हजारा, चंदिया हजारा के गांव राहुलनगर मजदूर बस्ती, ग्राम पंचायत खिरकिया बरगदिया और कॉलोनी नंबर छह, ग्रांट नंबर 21 उर्फ ढक्काचांट, चंदुइया बंगाली कालोनी के अलावा कलीनगर तहसील के गांव गभिया सहराई, बंदीभूड़, बंदरबोझ, नौजल्हा नकटहा, महाराजपुर, नगरिया खुर्द कलां, रमनगरा, पुरैना ताल्लुके महाराजपुर, सेल्हा, मटैइया लालपुर में बांग्लादेश से आए शरणार्थी रह रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून के बाद पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आए लोगों की संख्या आदि जानने को रविवार से पूरनपुर तहसील के गांवों में सर्वे शुरू किया गया। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने बताया कि सर्वे में राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की पांच टीमों को लगाया गया है। ताकि बांग्ला देश से आए लोगों की संख्या आदि की सही जानकारी, उनके नाम, पिता का नाम, भारत में कब से रह रहे आदि की जानकारी हो सके। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने मौके पर चल रहे सर्वे कार्य की जांच की। टीमों को उन्होंने बारीकी से सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने बताया कि सोमवार शाम तक सर्वे कार्य पूरा कराकर रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। जिसे जिला मुख्यालय पर भेजा जाएगा।
माधोटांडा। एसडीएम हरिओम शर्मा और तहसीलदार राकेश मौर्य राजस्व लेखपालों के साथ रविवार को रमनगरा पुलिस चौकी पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम प्रधानों की बैठक कर तराई के किस गांव में कितने बंगाली परिवार रहते हैं। इसकी जानकारी की। यहां उन्होंने बांग्लादेश से आए बंगालियों के बारे में ग्रामवार जानकारी प्राप्त की। हालांकि इसके बाद विस्तृत सर्वे होगा। ग्राम प्रधानों ने बताया कि बूंदीभूड़ में अनुमानित 600 परिवार, नौजल्हाहा नकटा में 4500, महाराजपुर 3500, गभिया सहराई 3100, नगरिया खुर्द 2865, कंजिया सिंहपुर 1600, गोरखडिब्बी 1105, रामनगरा 3700, ढकिया तालुके महाराजपुर 3500, मठइया लालपुर 5500, पुरैना तालुके महाराजपुर 2600, सेल्हा 2200, पलिया 175, धुरिया 70, रामकोट 250, लैहारी 450, मझारा तालुके महाराजपुर 25, माधोटांडा 30, मैनाकोट 70, मैंनी गुलडिॉया100, कलीनगर 25, मथना जप्ती 50 और चर्तुभुजपुर में 10 लोग रहने की जानकारी दी गई। इस तरह कुल 36025 महिला और पुरुष की जनसंख्या बताई गई है। इस मौके पर आशीष राय, शंकर राय, प्रशांत साना, परितोष चंद्र राय, पुनीत कुमार अरोरा आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें