फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग, अधिवक्ता रहे हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यालय पर वकालत कर रहे नाकूड़ गांव निवासी अधिवक्ता और उनके परिवार वालों पर 20 नवंबर की रात हमला करने वाले फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई। पुलिस पर जान-बूझकर लापरवाह रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहे। अदालती कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

सबसे पहले सिविल बार एसोसिएशन की अध्यक्षा स्नेहलता तिवारी की अध्यक्षता में मुख्यालय के सभी अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। इसमें कहा कि अधिवक्ता और उनके परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। कुछ दिन पहले ही आरोपियों ने परिवार को धमकी दी। ऐसे में पीड़ित अधिवक्ता के परिजन को जानमाल का खतरा है। पुलिस कार्यप्रणाली की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। वादकारी तारीख लेकर वापस लौट गए।
जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक दिन की सांकेतिक कलम बंद हड़ताल की है। कार्रवाई न होने पर पुन: बैठक करके आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें