फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने टनकपुर तक किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीआरएम ने इज्जतनगर से टनकपुर रेल प्रखंड पर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रास्ते के समपार, सिग्नल, प्लेटफार्म और आवासों का भी निरीक्षण कर स्थानीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान पीलीभीत, टनकपुर, खटीमा, सेंथल स्टेशनों का निरीक्षण किया। डीआरएम 55361 नंबर सवारी गाड़ी में लगे सैलून से आए थे। वह 8:45 बजे पीलीभीत रेलवे स्टेशन आ गए थे। रेलवे आवासीय कॉलोनी, वाशिंग पिट लाइन, यार्ड, टिकट घर और स्टेशन पर उपलब्ध जन सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। स्टेशन पर सफाई व्यवस्था असंतोषजनक मिली। डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार से चुस्त दुरुस्त कराने को कहा। उन्होंने विंडो ट्रेलिंग के दौरान रेल खंड में पड़ने वाले समपार, सिग्नल, पुल- पुलिया आदि को भी देखा। स्टेशन पर आधा घंटा रुकने के बाद डीआरएम उसी सैलून से टनकपुर रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय अखिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अनूप सिंह, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी सीएल साह के अलावा संबंधित अनुभागों के मंडलीय अधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें