फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, पति समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली हाईवे पर जहानाबाद मोड़ के पास बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत हो गई। वह अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से अस्पताल में भर्ती पति को डिस्चार्ज कराकर घर लौट रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे। चालक ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन

जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला पुरैना निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार मजदूरी करते हैं। पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। सोमवार शाम को पत्नी 30 वर्षीय अनीता देवी राजेश को डिस्चार्ज कराकर बाइक से घर लौट रही थीं। बाइक उनका एक अन्य रिश्तेदार अनिकेत चला रहा था। बरेली हाईवे पर जहानाबाद मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया, वहां डॉक्टरों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति और रिश्तेदार को मामूली चोट लगी। दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई है। महिला की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही। मृतका के चार बच्चे पेजा, वेदी, हंसिका और ईशू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें