फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के समाधान पर दें ध्यान लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस लाइन सभागार कक्ष में हुई अपराध समीक्षा में एसपी ने जन शिकायतें लेकर पुलिस के पास पहुंच रहे लोगों को टरकाने के मामले पर जमकर फटकारा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि अगर कहीं से शिकायत मिली तो मामले पर बख्शा नहीं जाएगा। एसपी अभिषेक दीक्षित ने थाना और चौकी स्तर पर जन शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार कक्ष में बुधवार को एसपी ने सभी सर्किल और थानाध्यक्षों से उनके क्षेत्र में हुए अपराध की समीक्षा की। लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। अब तक हुई कार्रवाई की प्रगति जानी। कहा, त्यौहारी सीजन में अगर कहीं कोई विवाद है तो उसका समय रहते निस्तारण कराएं। परंपरागत तरीके से पर्व संपन्न कराने के लिए कहा गया। इनामी और वांछित अपराधियों की धरपकड़ की गति धीमी होने पर नाराजगी जताई। टीम बनाकर इस पर काम करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व सैनिक सम्मेलन कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। बीते दिनों पर्वों को सकुशल संपन्न कराया गया था। इसको लेकर डीआईजी बरेली कार्यालय से प्रशस्ति पत्र आए थे। उनको एसपी ने एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सदर योगेंद्र कुमार आदि को देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें