फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनौर फार्म के पास पहुंचा बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(पीलीभीत)। जंगल से बाहर निकलकर आबादी के निकट बाघों की चहलकदमी रुकने का नाम नहीं ले रही है। धान फसल की कटाई में जुटे किसान इससे खासा परेशान हैं। शनिवार रात खेतों में चहलकदमी कर रहा बाघ विनौर फार्म के पास पहुंच गया। खेत पर गन्ने की फसल देखने पहुंचे मजदूर की बाघ के ताजा पैरों के निशान पर नजर पड़ी तो दहशत फैल गई। वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के अंतर्गत विनौर फार्म के आसपास पहले से ही बाघ की चहलकदमी दिखाई देती रही है। किसान वीरेंद्रजीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह मजदूर बहादुर गन्ने के खेत में पानी लगाने के लिए पहुंचा था। खेत पर पहुंचते ही उसकी नजर वहां बने बाघ के ताजा पगचिह्न पर पड़ी तो दहशत फैल गई। मजदूर ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बाघ आसपास ही मौजूद है। हिम्मत कर मजदूर खेत से फार्म हाउस की ओर वापस लौटा और जानकारी फार्म स्वामी को दी। इधर सूचना के बाद क्षेत्रीय वन दरोगा राम भरत यादव और बीट प्रभारी सत्यवीर संधू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी जुटने के साथ ही बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए।
सूचना के बाद मौका मुआयना किया गया है। बाघ के पगचिह्न ट्रेस हुए हैं। सक्रियता को देखते हुए निगरानी बढ़ाई गई है। किसानों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है। - रामभरत यादव, वन दरोगा, माला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें